ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
3 साल के मासूम को कुत्ते ने फिर बनाया अपना शिकार, कुत्ता पकड़ने पहुंचे निगम के कर्मचारियों के साथ पेट लवर ने की बदसलूकी |

भोपाल : 18/01/2024 : राजधानी के हर इलाक़े हर गली मोहल्लों में कुत्तों का आतंक फैला हुआ है, कई कॉलोनियों के कुत्तों ने कितने मासूमों को अपना शिकार बनाया | सालभर में डॉग बाइट के 20 हज़ार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं | गली मोहल्लों में कुत्तों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपना निशाना बनाया है | रविवार को पीजीबीटी रोड कृष्णा कॉलोनी सईद मोहम्मद को आवारा कुत्ते ने पांव में काट लिया था | इधर 11 जनवरी की रात करीब 9 बजे विकेश ने बताया कि पार्क के पास मेरे 3 साल के बेटे कौशिक को आवारा कुत्ते ने जांघ में काट लिया, मैंने 12 जनवरी को निगम की टीम बुलाई थी | निगम की टीम पहुंची तो खुद को पेट लवर कहने वाली कविता भावनानी और उसके दो बेटों ने शिकायत करने वाले बच्चे के पिता के साथ मारपीट की और निगम अमले के साथ भी गाली गलौच की | विकेश ने जब कविता से कहा कि उनके बेटे को कुत्ते ने काटा था, इतना सुनते ही कविता ने गाली गलौच शुरू कर दी कॉलोनी वाले उनको समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मानी उन्होने अपने बेटों के साथ विकेश को पीटना शुरू कर दिया | विकेश जब थाने जाने लगा तो उनके बेटों ने विकेश की गाड़ी के कांच फोड़ दिए | | शहर के आवारा कुत्ते बच्चों की जान ले रहे हैं और पेट लवर उन्हें पकड़ने नहीं देते पेट लवर हिंसक कुत्तों की सूचना देने वालों और निगम की डॉग स्क्वाड को भी निशाना बना रहे हैं | विकेश की शिकायत पर कविता, बड़े बेटे मोहित और नाबालिग बेटे पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है | निगम अमले के साथ बदसलूकी करने वाली कविता पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com