ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
15 हज़ार सरकारी मामलों को अगले डेढ़ महीने के भीतर हल करने के निर्देश कलेक्टर ने किए जारी |

भोपाल : 18/01/2024 : शहर में साल 2023 में नामांतरण से लेकर सभी तरह के 40 हज़ार मामले पंजीकृत हुए | इनमें साल 2022 के मामले जोड़ दिए जाएं तो यह संख्या करीब 48 हज़ार हो जाती है | इनमें से करीब 33 हज़ार मामलों का तो हल हो गया, लेकिन 15 हज़ार मामले अब भी अटके हुए हैं | इन मामलों की फाइलें बीते एक साल से तहसीलदार और एसडीएम ऑफिस में धूल खा रही है | किसी में पटवारी स्तर पर जांच अटकी हुई है, तो कहीं एसडीएम स्तर पर मामला फंसा हुआ है | पांच जिलों में भोपाल में सबसे अधिक मामले लंबित है | सोमवार को टील की बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने समय सीमा – पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में तहसीलदार और एसडीएम को इन मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए | कलेक्टर ऑफिस में आज से कलेक्टर साफ -सफाई  कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे | कलेक्टर सिंह ने 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं | कलेक्टर ने माइनिंग विभाग को खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रखने और सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई करने के आदेश भी दिए हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com