ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
14 दिन के अंदर शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी के 87 मामले आए सामने, पुलिस नहीं लगा पा रही लगाम |

भोपाल : 18/01/2024 :  राजधानी में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, बदमाश अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी कर ले जाते हैं इस साल 14 दिन के अंदर बदमाशों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 87 वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया | इन वाहनों की अनुमानित कीमत 70 लाख रु. है | पिछले साल भी बदमाशों ने 11 करोड़ से अधिक के वाहन चोरी किए थे |  पुलिस ने महज 30 प्रतिशत तक ही वाहन बरामद किए हैं बाकी वाहनों को अभी तक बरामद नहीं किया गया है | वाहन चोरों के निशाने पर सुनसान स्थान की पार्किंग होती है, यहां रैकी कर वाहनों की चोरी की जाती है | एमपीनगर में सबसे अधिक वाहन चोरी होते हैं, हमीदिया अस्पताल में हर महीने करीब 6 से 7 वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती हैं | इसके बाद मनुआभान की टेकरी से वाहन चोरी होते हैं | कोहेफिज़ा आउटर का थाना है और चारों तरफ से रास्ते खुले हैं इसलिए वहाँ भी वाहन चोरी की वारदातें हुई हैं | चारों तरफ से रास्ते खुले होने के कारण चोरों को वाहन लेकर भागने में दिक्कत नहीं होती और पुलिस भी घेराबंदी नहीं कर पाती | अशोका गार्डन में भी वाहन चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई है | पुलिस कमिश्नरेट में कुछ महीने पहले वाहन चोरी के पॉइंट्स पर चार्ली गश्त लगाने का प्लान किया गया था, लेकिन उसका भी बदमाशों पर कोई असर नहीं हुआ आमतौर पर वाहन चोर द्वारा रैकी कर पार्किंग से वाहन चोरी किए जाते हैं | लेकिन इस मामले में पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में असफल नज़र आ रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com