ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कार में काम कराने को लेकर हुई बहस के बाद कार डेकोरेशन दुकान के मालिक पर तलवार से वार करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

भोपाल : 16/01/2024 :( नुजहत सुल्तान )  शाहजहांनाबाद इलाक़े में एक कार डेकोरेशन की दुकान मालिक पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है | शनिवार की शाम इमरान अपने साथी के साथ ओल्ड सेफिया कॉलेज रोड मोहम्मद नफीस की कार डेकोरेशन की दुकान पर पहुंचा, यहां एक कार में पहले से काम चल रहा था इमरान ने कहा पहले मेरी कार में काम किया जाए इस बात को लेकर इमरान और नफीस के बेटे नासिर के बीच बहस होने लगी तो आस पड़ोस के लोगों ने मामला शांत कराया | लेकिन इमरान के मन में बदला लेने की भावना जागी और वह रात 9 बजे अपने साथियों को लेकर नफीस की दुकान पर गया और नफीस और नासिर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया | तलवार नफीस के सिर में लगने से उनके 26 टांके आए हैं | वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे | पुलिस ने रविवार को कांग्रेस नगर निवासी इमरान, कबीटपुरा निवासी समीरुद्दीन और जोगीपुरा निवासी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर उनका इलाक़े में जुलूस निकाला |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com