ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध रूप से चल रहा था गैस रिफिलिंग का कारोबार टीम ने 20 गैस सिलेंडर और कार की जब्त |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) 18/01/2024 :  मंगलवार दोपहर टीटी नगर स्थित स्मार्ट सिटी के खंडहर में खाद्द विभाग की टीम ने दबिश दी, मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग कर वाहनों में गैस भरी जाती मिली | इस इलाक़े में बड़ी संख्या में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार चलता है | यहां पर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन अगले दिन ही दोबारा यहां पर कारोबार शुरू हो जाता है | उक्त अवैध गैस रीफिलिंग का संचालन मोहम्मद अंसार एवं उसके कर्मचारी संजय यादव द्वारा किया जा रहा था | मौके से 10 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर,  एक आधा भरा और 9 खाली घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए इसके साथ ही 2 गैस रिफिलिंग मशीन एक इलेक्ट्रानिक तौल कांटा एवं गैस रीफिलिंग कराने पहुंचे युवक की कार भी जब्त की है मौके से विकास यादव अपनी कार में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कराते मिले | तीनों के खिलाफ प्रकरण बनाए गए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com