ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कॉलेज छोड़ने के बहाने बनाया दुष्कर्म का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 18/01/2024 :  (नुजहत सुल्तान )   बीएससी फर्स्ट ईयर की 18 वर्षीय छात्रा अपने घर में बच्चों को कोचिंग देती है उसके पास कॉलोनी के कई बच्चे आते हैं कॉलोनी में ही रहने वाले युवक कैलाश मीणा ने अपने बच्चों के लिए भी कोचिंग पढ़ाने की बात की उसके बाद नवंबर 2022 से वह अपने बच्चों को कोचिंग छोड़ने आने लगा | कभी-कभी वह अपने दोस्त हर्ष मीणा को भी बच्चों को छोड़ने और लेने भेज देता था | 6 जुलाई को छात्रा कॉलेज जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी, तभी कैलाश अपनी कार से आए और बोले चलो मैं कॉलेज छोड़ देता हूं छात्रा कार में बैठ गई कैलाश के साथ कार में हर्ष भी था | कैलाश कार को एक सुनसान इलाके में लेकर गया और हर्ष व छात्रा को कार में छोड़कर चला गया | हर्ष ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया, और किसी को बताने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी, इसके बाद कैलाश ने 15 जुलाई को छात्रा को बुलाकर हर्ष के साथ उसकी मंदिर में शादी करवा दी | 8 जनवरी को कैलाश ने छात्रा को फिर अपने घर बुलाया, जहां हर्ष ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया कैलाश ने भी ज़बरदस्ती करने की कोशिश की लेकिन छात्रा उनके चंगुल से निकल आई और दोनों से परेशान होकर उसने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई | पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर दोनों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com