ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बगैर मान्यता वाली संस्थाएं चला रही एबीसी सेंटर जहां व्यवस्थाएं तक दुरुस्त नहीं, कुत्तों की नसबंदी अभियान भी असफल |

भोपाल : 18/01/2024 : राजधानी में कुत्तों के काटने से कई मासूमों की जान जा चुकी है आए दिन आवारा कुत्ते बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं | लेकिन इसके लिए कोई उचित कार्य नहीं हो रहे हैं | डॉग बाइटिंग रोकने वाला जो नसबंदी अभियान नगर-निगम द्वारा चलाया गया था वह भी फैल हो चुका है | रोजाना शहर में डॉग बाइटिंग के केस सामने आ रहे हैं, बुधवार को महापौर मालती रॉय और नगर-निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल - ए शहर के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) निरीक्षण करने पहुंचे, यहाँ उन्हें सारी व्यवस्थाएं ठीक नज़र आईं, जबकि हकीकत कुछ और ही है, यहाँ न तो कुत्तों के लिए पर्याप्त खाने पीने की व्यवस्था है और न ही उनके रहने की व्यवस्था दुरुस्त है | यहाँ के 31% केज (पिंजरे) खराब पड़े हैं | इस कारण इनमें कुत्ते नहीं रखे जा रहे | एबीसी की ज़िम्मेदारी ऐसी संस्थाओं को सौंप दी गई है कि जिनके पास एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) से प्राप्त मान्यता नहीं है | जबकि कोई भी संस्था जो एनिमल बर्थ कंट्रोल के क्षेत्र में काम कर रही है, उसे एडब्ल्यूबीआई से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है | निगम अधिकारियों को इस मामले में जानकारी होने के बाद भी वह चुप हैं कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com