ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
18 वर्षीय युवती और 49 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर जान दी , कोई सुसाइड नोट नहीं मिला |

भोपाल : 18/01/2024 : प्रदेश में आए दिन आत्महत्याओं के मामले उजागर हो रहे हैं, सबसे अधिक आत्महत्याओं के मामले भोपाल शहर में सामने आए हैं | कोई बेरोजगारी से परेशान है, कोई बैंक से लोन लेकर फंस गया तो जान दे दी तो कोई कर्ज के बोझ तले दबकर अपनी ज़िंदगी खत्म कर रहा है | युवाओं में भी आत्महत्याओं का क्रेज अधिक बढ़ रहा है अभी एक महीने पहले की ही बात ले लीजिए जब कोलार निवासी 15 वर्षीय अंश अरजरिया ने अपने सीने में गोली मारकर अत्महत्या कर ली थी | आए दिन आत्महत्याओं के अत्यधिक मामले सामने आ रहे हैं | एक 49 वर्षीय व्यक्ति मुनिराज ने अपने घर में फांसी लगा ली, बताया गया है कि व्यक्ति ट्रक ड्राइवर था, और दो महीने से बेरोजगारी से जूझ रहा था | इधर, पीसी नगर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती अंजली पुत्री सुनील राजौरिया ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय फांसी लगाई जब उसके घर में कोई नहीं था | दरअसल, सुनील राजौरिया की चार बेटियां हैं, वे गैस एजेंसी में प्राइवेट काम करते हैं | बुधवार को उनकी दो बेटियां स्कूल गई थीं, मां एक बेटी को पड़ोस में छोड़कर काम पर चली गई थी, इसी दौरान अंजली ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी | पुलिस को दोनों ही मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com