ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एम्स करेगा ई-आईसीयू सेवाएं शुरू मरीजों को मिलेगी इलाज में सुविधा गैस पीड़ित मरीजों को भी मिलेगा उपचार |

भोपाल : 18/01/2024 : बुधवार को मंत्रालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला व एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की उपस्थिती में प्रदेश सरकार के दायरे में आने वाले अस्पतालों के लिए ई-आईसीयू सेवाएं शुरू करने पर बातचीत हुई | एम्स 52 जिलों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स और गाइनो की कमी को दूर करने के लिए ई-आईसीयू की शुरुआत करेगा | वहीं एम्स में अब गैस पीड़ित मरीजों को भी उपचार मिल सकेगा | खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को, इसके लिए राज्य सरकार और एम्स के बीच जल्द ही एमओयू होने वाला है | मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कर रहे छात्र भी अब एम्स के प्रोफेसरों से ई-क्लास के ज़रिए पढ़ सकेंगे | एक राज्य एक स्वास्थ्य नीति के कार्यान्वयन पर विचार विमर्श किया गया | अजय सिंह ने बताया कि एम्स इस नीति को लागू करने वाला पहला संस्थान और मप्र पहला राज्य है | एम्स विदिशा के जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के लिए मॉडल यूनिट तैयार कर सेवाएं दे रहा है | टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं | डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा है कि मप्र में एम्स की विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com