ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बैंक के रिटायर्ड एजीएम के घर से 18 लाख रु. कीमत के जेवर तथा 4 लाख रु. नगदी चुराने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर |

भोपाल : 18/01/2024 :( नुजहत सुल्तान )  शहर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातों में इजाफा होता जा रहा है चोर सूने मकानों की रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं | हैरत तो इस बात की है कि यह चोर मस्जिद व मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं | आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं | इसी तरह की एक घटना की शिकायत लालघाटी स्थित विजय नगर में बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड एजीएम ने की है | 60 वर्षीय शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह जुलाई 2023 में ही रिटायर हुए हैं, वह 12 जनवरी की सुबह घर से परिवार सहित अपने छोटे बेटे को लेने अहमदाबाद गए हुए थे | वह जब दो दिन बाद वापस आए तो घर के मेन गेट का सेंट्रल लॉक गैस कटर से कटा हुआ था | गैस कटर के कारण दरवाजा भी जल गया था उसका कुंदा  भी टूटा हुआ मिला उन्होने दरवाजा खोलने की कोशिश की पर नहीं खुला उन्होने फिर किचिन के गेट पर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था | वह घर के अंदर दाखिल हुए तो सभी लाइट जल रहीं थीं, तीनों अलमारियों का सामान फैला पड़ा था, पहली मंजिल के कमरे में पलंग के नीचे रखे बॉक्स का कुंदा टूटा हुआ मिला | श्रीवास्तव ने बताया कि बॉक्स में रखे लगभग 285 ग्राम सोने के जेवर व सिक्के और लगभग 475 ग्राम चांदी के जेवर व सिक्के व 4 लाख रु. गायब थे सोने चाँदी सहित 22 लाख की चोरी हुई है | रकम घर के रिनोवेशन के लिए बैंक से निकालकर रखी थी, जबकि जेवर व सिक्के दीपावली पर लॉकर से निकाले थे | शातिर चोर नकली ज्वेलरी और एक- दो के नोट की गड्डी छोड़कर गए हैं, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोर निकालकर ले गए पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है | जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी संभव है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com