ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नियमानुसार 48 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइट सुधरनी चाहिए लेकिन 15 दिन से शहर के होशंगाबाद रोड पर अंधेरा पसरा पर निगम नहीं ले रहा कोई सुध |

भोपाल : 19/01/2024 :  राजधानी के कई इलाकों में करीब 15 दिन से अंधियारे रस्तों से लोगों को गुजरना पड़ रहा है कई जगह की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं लेकिन नगर-निगम इन्हें सुधारने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा | शहर की करीब 10 हज़ार से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं निगम के पास रोजाना 35 शिकायतें पहुँचती हैं | शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का नियम है लेकिन 15 दिन बाद भी व्यवस्था जस की तस है कोई सुध लेने वाला नहीं है | नगर-निगम बेपरवाह बेठा हुआ है, दरअसल नगर-निगम के पास पर्याप्त मात्र में लैंप और स्पेयर पार्ट्स ही नहीं हैं | एमपी नगर से मिसरोद और 11 मील यानी पूरे होशंगाबाद रोड पर पिछले 15 दिन से अंधेरा पसरा हुआ है, विद्दा नगर, अयोध्या बायपास पर भी स्ट्रीट लाइट बंद हैं | कोलार डी - मार्ट से निगम ज़ोन रोड, ई-6 अरेरा कॉलोनी, इंडस एंपायर फेज -1 व आसपास पिछले 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं | सुभाष नगर से रायसेन रोड जोड़ने वाली सड़क, अवधपुरी, गोविंदपुरा थाना से सिक्योरिटी लाइन, करोंद, चूनाभट्टी, साकेत नगर जैसे कई क्षेत्रों में 15 दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं | टीटी नगर स्मार्ट सिटी में 40 करोड़ रु. की लागत से बने अटल पथ की बिजली केबल चोरी हो गई इसकी कीमत 10 लाख रु. है | ढाई साल में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है | माता मंदिर से जवाहर चौक तक पूरी सड़क पिछले 15 दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है | बुलेवर्ड स्ट्रीट पर केबल अंडरग्राउंड होने के बाद भी केबल चोरी हो गई | स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस निजी कंपनी के हाथों में होने से स्मार्ट सिटी कंपनी को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है, निजी एजेंसी केबल बदलने में आनाकानी कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com