ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत, युवक को 50 फीट तक घसीटती ले गई बस |

रायसेन : 19/01/2024 : बुधवार रात 2 बजे भोपाल से आ रही बस ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मारी, पहिये में बाइक फंसने से 50 फीट तक घिसटती चली गई एक युवक पहिये में फंसा रहा | हादसे में ईंटखेड़ी में रहने वाले 32 वर्षीय अरुण दीक्षित और गैरतगंज निवासी 35 वर्षीय मोतीलाल की मौत हो गई | दोनों मंडीदीप की एक ही कंपनी के कर्मचारी थे, दोनों मृतकों की शादी हो चुकी है | अरुण की एक बेटी है, और पत्नी पांच महीने के गर्भ से है, जबकि मोतीलाल की दो बेटियां हैं | अरुण के बड़े भाई राजेश दीक्षित ने बताया कि रात को रायसेन आते समय ये दर्दनाक हादसा हुआ पुलिस ने हमको सुबह 5 बजे सूचना दी, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है | पुलिस ने अमरदीप ट्रैवल्स की बस को जब्त कर लिया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com