ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर डॉक्टर को 11 लाख की चपत लगाकर आरोपी हुए फरार |

ग्वालियर : 19/01/2024 : शब्द प्रताप आश्रम कांटे साहब का बाग में रहने वाले डॉ. उपेंद्र यादव की बेटी वंशिका यादव का पिछले साल नीट की परीक्षा में नंबर  कम आने के कारण उसका सिलेक्शन नहीं हो पाया जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गई उसकी यह हालत देख पड़ोस में रहने वाले एसके त्रिपाठी ने निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की सलाह दी | उन्होने अपने दोस्त शैलेष शर्मा से बात कराई और शैलेष से किसी निजी कॉलेज में बच्ची का एडमिशन कराने के लिए बोला उसके बाद शैलेष ने उनकी बात कौशल शर्मा व संजय कुमार झा से कराई उन्होने वंशिका का सुभार्ती मेडिकल कॉलेज मेरठ में प्रवेश कराने का भरोसा दिलाया | एडमिशन का झांसा देकर ठगों ने डॉक्टर से 11.50 लाख रु. ठग लिए | ठगी करने वालों में खुद को मेडिकल कॉलेज का डीन बताने वाला आरोपी भी शामिल है | कई दिन बाद जब एडमिशन नहीं हुआ तो डॉक्टर ने कौशल से कहा तो वह टालमटोल करता रहा उसके बाद सुभार्ती मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी संजय झा का कॉल आया उन्होने कहा कि कॉलेज में प्रवेश का मामला अभी न्यायालय में है, और निर्णय के बाद ही प्रवेश के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी | बेटी का एडमिशन न होने व रुपए वापस न मिलने पर ठगी का शिकार हुए डॉक्टर ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की, पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com