ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोरी करके भाग रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हुई फायरिंग में प्रधान आरक्षक की गोली लगने से मौत |

सिवनी : 20/01/2024 : घटना गुरुवार रात करीब 10:15 बजे की है पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी करने वाले बदमाश छिंदवाड़ा रोड के आसपास हैं | पुलिस बदमाशों को पकड़ने पहुँचीं, पुलिस ने इनोवा कार एमपी 04 बीए 8295 रोकी और तीन आरोपियों को दबोच लिया | पकड़े गए आरोपियों में भिंड जिले के खेरियाटूर में रहने वाला 46 वर्षीय जनक खन्ना, नैनपुर मंडला निवासी 24 साल का प्रद्दुंम्न वैष्णव और 34 साल का गुलशन दास शामिल हैं | पूछताछ में उन्होने बताया कि वह सद्दाम के साथ चोरी करने के लिए इनोवा से सिवनी आए थे, इनके पास से पुलिस को लोडेड रिवॉल्वर, कटर और अन्य धारदार हथियार मिले हैं | इन आरोपियों ने आरोपी सद्दाम का पता बताया तो पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, सद्दाम ने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया | इसी मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक 46 वर्षीय राकेश ठाकुर के सीने में गोली लग गई और वह घायल हो गए | उन्हें तुरंत इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया | इलाज के दौरान सुबह पाँच बजे उनकी मौत हो गई | वारदात को अंजाम देने के बाद भिंड निवासी आरोपी सद्दाम फरार हो गया | सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रधान आरक्षक राकेश को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में एक करोड़ रु. व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com