ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुंगी क्षतिपूर्ती के पैसों पर सरकार ने की कटौती जिससे 400 निकायों की माली हालत खराब |

भोपाल : 20/01/2024 :( नुजहत सुल्तान ) पूर्व में सरकार द्वारा 3600 करोड़ रु. हर साल चुंगी क्षतिपूर्ति के मिलते थे, पिछली कांग्रेस सरकार में यह 2500 करोड़ हो गए | भाजपा सरकार वापस आई तो इसे 3200 करोड़ रु. कर दिए | इस चुंगी क्षतिपूर्ती के पैसों से 16 नगर-निगम के साथ 400 निकायों की गाड़ी चल रही थी, लेकिन सरकार ने सात महीने में 463 करोड़ रु. की कटौती कर दी है | जनवरी 2024 में ही चुंगी क्षतिपूर्ती के 300 करोड़ में से 74 करोड़ सरकार ने काट दिए हैं | काटा हुआ यह पैसा निकायों के बिजली बिल भुगतान के नाम पर सरकार अपने पास रख रही है | सात महीने से चल रही कटौती 30 करोड़ से लेकर 100 करोड़ के बीच है, इस कटौती के कारण निकायों की स्थिति बिगड़ गई है | उधर लाड़ली बहना योजना में हर महीने जा रहे 1600 करोड़ रु. के कारण वित्त विभाग ने ट्रेजरी पर सख्ती कर दी है | अब बिना वित्त से पूछे निकायों को दूसरी योजनाओं के लिए पैसा नहीं मिल रहा | हालत यह है कि निकाय के कर्मचारियों में वेतन बंटेगा या नहीं माह के अंत में पता चलेगा | ताज़ा हालातों में हर महीने कम से कम 15 से 20 निकायों में वेतन नहीं बंट पा रहा है | इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव से पहले कई योजनाएं बिना बजट के ही मंजूर कर दी गईं, निकायों के काम शुरू कर दिए, लेकिन अभी तक राज्य सरकार से उनको बजट रिलीज नहीं किया गया यह पैसा 1500 करोड़ के करीब है | अगर यही हालात रहे तो वित्तीय वर्ष के बचे हुए महीनों में निकाय कंजूसी बरत सकता है | स्वच्छता अभियान, कचरा गाड़ियों और वेतन में दिक्कत आ सकती है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com