ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तेज़ रफ्तार पिकअप ने पीएचडी के छात्र को मारी टक्कर बुरी तरह घायल छात्र के साथियों ने 6 घंटे तक किया धरना प्रदर्शन |

भोपाल : 20/01/2024 : दमोह निवासी 24 वर्षीय शिवम तिवारी राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है | शिवम पढ़ाई करने के लिए बागसेवनिया क्षेत्र में अमराई में किराए के मकान में रहता है | वह संस्थान का पीएचडी स्कॉलर है | संस्थान में भारतीय शिक्षा मनोविज्ञान विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हो रही है, शिवम इस कार्यशाला का प्रभारी भी है | शुक्रवार सुबह 10 बजे वह मोटर साइकिल से फूल लेने के लिए संस्थान से जैसे ही बाहर निकला, बागसेवनिया थाने की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया संस्थान में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उसे तुरंत एम्स अस्पताल पहुंचाया | इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने संस्थान के मेन गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, छात्रों का कहना है कि सड़क से स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए, संस्थान के पास ही शराब दुकान है शराबी तेज़ रफ्तार वाहन चलाते निकलते हैं, इससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है | वहीं शराबी यहां से निकलने वाली लड़कियों के साथ अभद्रता करते हैं | प्रदर्शनकारियों ने स्पीड ब्रेकर बनाने और शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया | छात्र छात्राओं ने संस्थान के मेन गेट पर ताला जड़ दिया, इस दौरान क्लास आयोजित नहीं हो सकी कार्यशाला भी नहीं हुई | शाम करीब 4 बजे डायरेक्टर प्रो. रमाकांत पांडे के कहने पर छात्र कलेक्टर से चर्चा करने पर राजी हुए | कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि मार्च-अप्रैल तक शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करा देंगे, ब्रेकर्स बनाने का काम शुरू कर दिया गया है | पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com