ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीने में दर्द होते ही यात्रियों से भरी बस रोकी, बेसुध होकर स्टेयरिंग पर गिर पड़े हार्ट अटैक से बस ड्राइवर की मौत |

रतलाम : 20/01/2024 : चलती बस में हार्ट अटैक आने का ये दूसरा मामला सामने आया है अभी दो दिन पहले ही एक स्कूल बस चालक को चलती बस में अटैक आया और उसकी मौत हो गई उसके सीने में दर्द शुरू होते ही उसने बस को साइड में रोक दिया था, जिससे बस में बैठे 17 बच्चों की जान बच गई थी | ठीक इसी तरह की घटना शुक्रवार सुबह रतलाम निवासी 50 वर्षीय जफर मेव के साथ हुई | महू बस स्टैंड रतलाम से सुबह 8:30 बजे बस मंदसौर के लिए रवाना हुई बायपास पर डी – मार्ट के पास बस ड्राइवर जफर मेव को भी चलती बस में अचानक सीने में दर्द हुआ तो उन्होने यात्रियों से भरी बस को रोक दिया और खुद बेसुध होकर स्टेयरिंग पर गिर पड़े साथी कंडक्टर दिलीप कुमार व अन्य लोगों ने उन्हें दूसरे वाहन से रतलाम सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | समय पर बस रोकने से सभी यात्रियों की जान बच गई वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com