ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बैंक से करोड़ों का लोन लिया किस्त न भरने पर वसूली के दबाव से परेशान आकर डॉक्टर दंपत्ति ने की अत्महत्या |

 बीना : 23/01/2024 : बीना सिविल अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजु कैथोरिया और कुरवाई में पदस्थ उनके पति डॉ. बलवीर कैथोरिया ने प्रॉपर्टी में निवेश के लिए पाँच बैंकों से करोड़ों रु. का लोन लिया था | इसमें आईसीआईसीआई, यस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कैपिटल, चोलामंडलम जैसे कई निजी बैंकों से करोड़ों रु. का कर्ज लिया लेकिन किस्त नहीं भर पाए | किस्त भरने के लिए दंपत्ति ने अपनी जमीन बेचने की कोशिश भी की, लेकिन जमीन नहीं बिकी | इसी दौरान बैंकों से अधिकारियों ने वसूली के  लिए दबाव बनाना शुरू किया | कर्ज से तंग आकर दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली, इस मामले का खुलासा जब हुआ तब उनका बेटा प्रतीक पटना से शनिवार सुबह 8:30 बजे एमबीबीएस का एग्जाम देकर घर पहुंचा, तो माता पिता को मृत पाया | डॉ. बलवीर का शव फंदे पर लटका मिला और मंजु का शव बिस्तर पर पड़ा मिला | मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है इसमें बैंक के कर्ज से परेशान आकर आत्महत्या करने का जिक्र है | जांच में मंजु के हाथ में इंजेक्शन लगाए जाने के निशान मिले हैं | कमरे में रखे डस्टबिन से कॉटन के दो टुकड़े, सीरिंज और कैप मिले हैं | इससे आशंका है कि मंजु ने दवाओं का ओवरडोज़ लेकर आत्महत्या की है | दो साल पहले डिप्रेशन में आकर डॉ. दंपत्ति की बेटी ने आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद से पति – पत्नी घर में अकेले रहते थे | बेटा प्रतीक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था वह तीन साल से घर से दूर था | उसकी शुक्रवार को माता-पिता से बातचीत हुई थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com