ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बोर्ड परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवक और एक नाबालिग गिरफ्तार |

भोपाल : 23/01/2024 :( नुजहत सुल्तान )  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं 12वीं की परीक्षाओं से पहले ही दो आरोपियों ने टेलीग्राम पर माध्यमिक शिक्षा मंडल का नाम एवं लोगो का उपयोग कर पर्चा लीक करने के ग्रुप बना लिए हैं | आरोपी माध्यमिक शिक्षा मंडल, एमपी बोर्ड ऑफिशियल, एमपी बोर्ड पेपर लीक आदि नाम से टेलीग्राम पर ग्रुप बनाते थे |  माध्यमिक शिक्षा मंडल के एग्जाम कंट्रोलर ने इसकी शिकायत की थी, जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है | तीनों अलग-अलग जगह ऑपरेट कर रहे थे, छात्रों से रुपए वसूलने के बाद आरोपी उन्हें सैंपल पेपर उपलब्ध कराते थे | साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को भोपाल में रहने वाले 11वीं के नाबालिग छात्र और केशव नगर उज्जैन निवासी 18 वर्षीय धीरज खत्री और आनंद नगर भोपाल में रहने वाले 19 वर्षीय अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है | पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले वो टेलीग्राम पर ऐसे ग्रुप से जुड़े थे, जो पर्चा लीक का झांसा देकर ठगी करते थे | वे खुद ठगी का शिकार हुए इसके बाद उनके मन में भी ठगी का विचार आया और वह खुद ठगी करने लगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com