ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को ब्लैकमेलिंग के मामले में अग्रिम जमानत का लाभ मिला |

भोपाल : 23/01/2024 : अयोध्या नगर बायपास पर दुकान चलाने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया | महिला ने कोर्ट में इंस्पेक्टर के खिलाफ केस लगाया था, लेकिन इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने उन्हें ब्लैकमेल किया है वह पैसा वसूलना चाहती है | इंस्पेक्टर का आरोप था कि पाँच लाख रु. लेने के बाद महिला ने समझौता कर लिया था, लेकिन बाद में वह फिर 50 लाख रु. या फ्लैट मांग रही थी | इंस्पेक्टर की शिकायत पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया था | महिला पर लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोप के मामले में महिला को एडीजे अतुल सक्सेना की कोर्ट ने शनिवार को अग्रिम जमानत का लाभ दिया है | अग्रिम जमानत के बाद महिला ने इंस्पेक्टर और उसकी बहन नीतू कुंसारिया के खिलाफ दुष्कर्म एवं सबूत मिटाने का परिवाद प्रस्तुत किया है | परिवाद पर 23 जनवरी को सुनवाई होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com