ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कचरे के ढेर में लगी आग भड़की, नीलम पार्क के पास वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में रखीं पांच ड्रेगन बोट जलकर हुईं खाक |

भोपाल : 23/01/2024 : खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन द्वारा संचालित वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर पर कयाकिंग- केनोइंग की ट्रेनिंग दी जाती है यहाँ पर करीब 100 बोट्स रखी रहती हैं | ये सभी बोट्स कार्बन और फाइबर की होती हैं | जो एक चिंगारी से जलकर खाक हो सकती हैं | यहां पर बोट्स के पास कचरे का ढेर लगा था जिसमें किसी ने आग लगाई थी, कुछ ही देर में यह आग तेज़ी से अचानक फ़ैली आग इतनी भीषण थी कि 30 फीट ऊंचाई तक लपटें उठ रही थी, धुआं दो किमी दूर से दिखाई दे रहा था | अकादमी के पास में ही रहवासी इलाका है, जिससे लोग दहशत में आ गए गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई | लेकिन वहां रखी 5 ड्रेगन बोट जलकर खाक हो गईं | एक बोट की कीमत 13 लाख रु. है इस तरह 65 लाख का नुकसान हुआ है | यहां मौजूद खिलाड़ियों और गार्ड ने तीन बोट सुरक्षित निकाल लीं, इन लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए | फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से क़ाबू पाया | खेल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच कराने की बात कही है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com