ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकार ने एसआईटी अध्यक्ष का पद आदर्श कटियार को सौंपा कटियार करेंगे हनी ट्रैप मामले की जांच |

भोपाल : 24/01/2024 : क्या है हनी ट्रैप कांड ? कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय 17 सितंबर 2019 को इंदौर नगर-निगम के तत्कालीन इंजीनियर हरभजन सिंह पलासिया पुलिस थाने पहुंचे, वहां उन्होने पुलिस को बताया कि कुछ महिलाएं उन्हें अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर तीन करोड़ की मांग कर रही हैं | पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली एक महिला को भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ ओर भी खुलासे हुए | गत 31 अक्टूबर को एसआईटी का गठन हो गया कांग्रेस ने बाद में इसे लगातार सियासी मुद्दा भी बनाया | नवंबर 2023 को एसआईटी के अध्यक्ष व 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके माहेश्वरी (एडीजी एसटीएफ रहे) रिटायर हो गए तब से अध्यक्ष का पद खाली था | अब सरकार ने एसआईटी अध्यक्ष का पद 1992 बैच के आईपीएस आदर्श कटियार को सौंपा | इस हनी ट्रैप केस की जांच चल रही है, एडीजी इंटेलिजेंस रह चुके कटियार को हनी ट्रैप मामला सौंपने से सियासी हलचल मच गई है | कटियार अभी एडीजी टेलिकॉम हैं, एसआईटी में उनकी टीम में सदस्य के तौर पर 2006 बैच की आईपीएस रुचिवर्धन मिश्रा (आईजी प्रशासन) और 2010 बैच के विनीत कपूर (डीआईजी पीएचक्यू) पूर्ववत रहेंगे | चार साल तीन महीने पहले सामने आए हनी ट्रैप कांड में कई रसूखदारों के आपत्तीजनक वीडियो होने का अंदेशा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com