ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डांस करते समय दोस्तों के बीच हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 24/01/2024 : एकतापुरी के पास जनता क्वार्टर में रहने वाले राजेश श्रीवास्तव सेमरा में बाइक रिपेयर की दुकान चलाते हैं, उनका 22 साल का बेटा गुलशन श्रीवास्तव साथ में बाइक सुधारता था | गुलशन और उसका छोटा भाई शुभम कैलाश नगर, सेमरा निवासी राहुल रैकवार की बहन रिंकी से राखी बंधवाते हैं | राहुल काजी कैंप में हरमाल की दुकान पर काम करता है, सोमवार को अयोध्या में हुई श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राहुल ने अपने घर एक कार्यक्रम रखा था | दिन में राहुल दो तीन बार गुलशन की दुकान पर जाकर उसे शाम को घर आने का न्यौता देकर आया | रात करीब 10:30 बजे गुलशन और शुभम कार्यक्रम में उपस्थित होने राहुल के घर गए घर में पूजन के बाद राहुल, कौशल, रूपेश, गुलशन और अन्य दोस्त डांस कर रहे थे | डांस करते समय रूपेश और राहुल में झगड़ा हो गया गुलशन ने दोनों को समझाया कि आपस में क्यों झगड़ रहे हो, तभी राहुल घर के अंदर से चाकू लाया और रूपेश को छोड़कर गुलशन के गले पर वार कर दिया जिससे गुलशन को गंभीर चोट आई शुभम उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com