ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पत्नी से झगड़ा होने के बाद 4 साल की बेटी को चंबल नदी में फेंकने वाले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

मंदसौर : 24/01/2024 : भानपुर थाना क्षेत्र के गांव कोटड़ी टैंक में रहने वाले रघुनंदन मीणा का पत्नी सोहनबाई से आए दिन विवाद होता रहता था | पत्नी हर समय उसे छोड़कर जाने की धमकी देती, पत्नी की बार बार की धमकी देने से आक्रोशित होकर पति और ज़्यादा झगड़ा करता सोमवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ | झगड़ा होने के बाद पति रघुनंदन 4 वर्षीय बेटी चेतना को शाम के समय अपने साथ लेकर चला गया रात करीब 8:30 बजे जब वह घर लौटा तो बच्ची उसके साथ नहीं थी पत्नी ने बेटी के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बोला पत्नी के बार-बार पूछने पर भी उसने बच्ची के बारे में जानकारी नहीं दी तब पत्नी ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्ची को चंबल नदी में फेंक दिया है | इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, और बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची की तलाश में जुटी रही टीम को मंगलवार शाम तक बच्ची नहीं मिली | इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com