ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
15 मंत्रियों द्वारा भेजी गई पीए और पी॰एस॰ की पदस्थापना के लिए अपने चहेतों की सिफारिशी नोटशीट मुख्यमंत्री ने की वापस |

भोपाल : 25/01/2024 :( नुजहत सुल्तान ) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 15 मंत्रियों ने पीए और पीएस के पद के लिए अपने करीबियों के नाम की सिफ़ारिशी नोटशीट भेजी थी, लेकिन सभी को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को वापस कर दिया है | और इसके साथ यह भी बताया गया है कि अधिक आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति का पूरा फीडबैक लेने के बाद ही मंत्री स्टॉफ में नियुक्ति होगी | बावजूद इसके निजी स्टॉफ में कर्मियों की नियुक्ति के लिए मंत्रियों का सिफारिश भेजने का सिलसिला जारी है | हाल ही में दो मंत्रियों ने दो सरकारी कंपाउंडरों गिरीश चतुर्वेदी और लक्ष्मीकांत दुबे की नियुक्ति अपने निजी स्टॉफ में करने की सिफ़ारिश भेजी है | चतुर्वेदी की सिफ़ारिश पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी जबकि दुबे के लिए सिफ़ारिश उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर से आई है | मंत्रियों ने जिनकी नोटशीट भेजी वह अभी बिना पोस्टिंग आदेश के ही काम कर रहे हैं | मंत्रियों की सारी सिफारिशी नोटशीट बिना असर दिखाए ही सीएमओ से जीएडी में आ गई | अब तक सिर्फ पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के लिए विशेष सहायकों की नियुक्ति के आदेश ही जारी हो सके हैं | इसके अलावा सात मंत्रियों के नए स्टॉफ के आदेश हुए हैं | इस दौरान अब सवाल यह उठता है कि जो करीब एक महीने से मंत्रियों के यहां बिना आदेश काम कर रहे हैं उनका वेतन कहां से आएगा | गौरतलब है कि जीएडी से विशेष सहायक, मंत्रालयीन सेवा से निजी सहायकों की नियुक्ति होती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com