ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हादसों का सबब बने बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का काम तीन दिन से बंद, जिम्मेदार बना रहे रोज़ नए बहाने |

भोपाल : 25/01/2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के निर्देश दिए जाने के लंबे समय के बाद 20 जनवरी को इसे हटाने का काम शुरू किया गया था, इसे हलालपुर बस स्टैंड से हटाना शुरू किया वहां की रेलिंग सबसे पहले हटाई गई तब कहा गया था कि दिन में अधिक ट्रैफिक के कारण कॉरिडोर हटाने का काम रात में किया जाएगा, तब रात दो बजे तक काम हुआ और करीब 100 मीटर तक कॉरिडोर की रेलिंग गैस कटर से काटकर उसके आरसीसी वाले प्लेट फार्म को तोड़ा गया अगले दिन रविवार को अमले ने दिन में काम शुरू किया, कहा गया कि रात में अधिक ठंड के कारण कर्मचारी नहीं आ पाएंगे | इस दौरान दिन में काम करके 100 मीटर रेलिंग और हटाई गई | इसके बाद से काम अटका हुआ है यहां से सिर्फ एक बस स्टॉप को शिफ्ट किया गया है | हादसों का सबब बने बीआरटी कॉरिडोर को हटाने की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही थम गई बीते तीन दिनों से ये काम बंद पड़ा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com