ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
उमंग सिंघार ने सीएम को पत्र लिखकर शिवराज के आवास की मांग की है, बोले इस बंगले से बुआ की यादें जुड़ी हैं |

भोपाल : 25/01/2024 :  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शासकीय आवास 74 बंगला स्थित बी-9 की मांग की है | इस बंगले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर है | शिवराज अभी बी-8 में रह रहे हैं,  दोनों बंगले पास-पास हैं | सिंघार ने पत्र में लिखा है कि यह बंगला मप्र की आदिवासी वर्ग की नेता और पहली उप मुख्यमंत्री जमुना देवी को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दिया गया था | वे मेरी बुआ थीं, और मैंने बचपन से ही उनको दिन रात प्रदेश की सर्वहारा वर्ग की सेवा में प्राण पण से जुटे हुए देखा है | इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने सिंघार को कांग्रेस के शासनकाल की याद दिलाई, बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 15 महीने की अपनी सरकार में अपनी बुआजी और अपने बचपन के भावनात्मक लगाव की याद क्यों नहीं आई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com