ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भांडेर के बीईओ ने प्राचार्य की मिलीभगत से छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की 2 करोड़ की राशि परिजनों के खातों में की ट्रांसफर |

दतिया : 25/01/2024 : भांडेर के बीईओ कार्यालय के अधीन 300 से अधिक स्कूल हैं | मप्र सरकार हर साल बच्चों को गणवेश से लेकर साइकिल, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षकों का मानदेय, स्कूलों के मेंटेनेंस के लिए राशि भेजती है | सरकार द्वारा भेजी गई इस राशि में भांडेर विकासखंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) व संकुल केंद्र खिरिया आलम के प्राचार्य ने मिलकर दो करोड़ से अधिक का घोटाला किया है, दोनों ने छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के साथ ही साइकिल वितरण व अतिथियों के मानदेय की राशि अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर कर दी | यह घोटाला 2018 से 2023 के बीच किया गया इस दौरान तीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बदले तीनों की संलिप्तता भी घोटाले में नज़र आई | इनमें बीडी वर्मा, एनएच जाटव, गंगाराम जाटव शामिल हैं | इस मामले का खुलासा भोपाल में आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से हुआ, इसके बाद भोपाल से ही कई बैंक खातों को संदेह के आधार पर जांच के लिए दतिया भेजा गया | वर्तमान में कोष एवं लेखा अधिकारी की टीम कोषालय में बैठकर जांच कर रही है | जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com