ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस जीते तो ईवीएम ठीक है और हारे तो ईवीएम हैक होने का रोना क्यों रोया जाता है |

भोपाल : 25/01/2024 : लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम हैक होने का मामला फिर से उठ रहा है कांग्रेस की हार के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था | दिग्विजय के लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है | कांग्रेस जब जीतती है तो ईवीएम ठीक है और जब हारती है तो ईवीएम में गड़बड़ी का बहाना बनाया जाता है | कांग्रेस को अब इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्या कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना के चुनाव कांग्रेस ने ईवीएम हैक करके जीते हैं ? शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह अभी से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हार के बहाने तलाश रहे हैं, क्योंकि, वह अपने नकारा नेतृत्व और गांधी परिवार को हार के कलंक से बचाना चाहते हैं | दिग्विजय सिंह उस समय कहां थे, जब चुनाव आयोग ने उन्हें ईवीएम हैक करके दिखाने की चुनौती दी थी | दिग्विजय यह बात क्यों भूल जाते हैं कि ईवीएम कांग्रेस सरकार के समय ही 2003 के चुनाव में लाई गई थी, तब 2004 के चुनाव ईवीएम के द्वारा ही कराए गए थे, ईवीएम कांग्रेस सरकार की ही देन है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com