ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एसआई सहित 6 महिलाएं घायल, थाना प्रभारी निलंबित |

उज्जैन : 26/01/2024 : गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले उज्जैन जिले के माकड़ौन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाने को लेकर हुई हिसा भड़क गई, हुआ यूं कि पाटीदार समाज ने गुरुवार को सुबह 5 बजे सरकारी जमीन पर वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाई, यहीं पर दूसरा पक्ष दलित समुदाय डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहता था | इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें पत्थर बाजी हुई दलित समुदाय के लोगों ने पटेल की प्रतिमा गिरा दी, जिससे पाटीदार समाज नाराज हो गया और दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी हुई इसमें एक एसआई सहित 6 महिलाएं भी घायल हो गई | कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे, और उपद्रवियों को खदेड़ा | इधर घटना के बाद माकड़ौन थाना प्रभारी बीएस देवड़ा को निलंबित कर दिया गया | शाम तक पुलिस बल गाँव में तैनात रहा पुलिस ने 32 नामजद तथा 100 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज कर तोड़फोड़ करने वाले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com