ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में जगह-जगह सालों से खड़े कंडम वाहनों को सड़क किनारे से हटाने के लिए मुहिम चलाने का निर्णय |

भोपाल : शहर में हर जगह सड़क किनारे कंडम वाहनों के खड़े होने से ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त हो रही है चौड़ी-चौड़ी सड़कें भी सालों से खड़े वाहनों के कारण इस तरह घिर गई हैं कि वहाँ से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है | सड़क किनारे खड़े कंडम वाहनों को हटाने के लिए 9 महीने पहले योजना बनाई गई थी, कोहेफिजा इलाके में दो दिन कार्रवाई भी की, लेकिन बाद में यह रुक गई | उसके बाद तीन बार इसको लेकर योजना बनाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई | शहर में 12 से ज़्यादा जगहों पर ये बड़ी समस्या बन गई है | अब ट्रैफिक पुलिस 26 जनवरी के बाद से सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए अभियान चलाएगी | यहां से लावारिस वाहन हटाकर एक यार्ड में रखे जाएंगे | इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने नगर-निगम से जगह मांगी है | कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इसको लेकर निर्देश दिए थे, सिंह ने नगर निगम को जमीन देने के लिए कहा था लेकिन अभी तक जमीन नहीं दी गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com