ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
करोड़ों के जमीन घोटाले में चार साल से फरार भूमाफिया सुनील टिबड़ेवाल जयपुर से गिरफ्तार |

भोपाल : 29/01/2024 : चंदन सिंह वर्मा ने 30 नवंबर 2019 को कृष्णा बिल्डर एंड डेवलपर्स के प्रोपराइटर सुनील टिबड़ेवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की कर बताया था कि उसने सुनील के रातीबड़ के ग्राम खुरचनी स्थित कॉलोनी में 3 प्लाट खरीदे थे | सुनील ने छह लाख 80 हज़ार रुपए लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई | चंदन ने जब सुनील से रुपए वापस मांगे तो उसके पार्टनर विवेक शर्मा और सुनील ने चंदन को जान से खत्म करने की धमकी दी, क्राइम ब्रांच ने विवेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सुनील फरार हो गया था | उसने अलग-अलग इलाकों में करीब 9 प्लाटों की ख़रीदारी में जालसाजी की, और लोगों की रकम हड़प ली, कोलार रोड पुलिस ने सुनील के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था, चेक बाउंस जैसे मामले भी उस पर दर्ज हैं | उसके खिलाफ 53 स्थायी वारंट लंबित हैं, क्राइम ब्रांच उसकी चार साल से तलाश कर रही थी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सुनील टिबड़ेवाल जयपुर में है | वह जयपुर में चाय-वाय और स्नैक्स के नाम से दो दुकानें चला रहा था एक पर वह खुद बैठता था और दूसरे पर उसकी पत्नी और बेटा चार साल से फ़रारी के दौरान सुनील जीरकपुर, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, खाटूश्याम, सलासर मंदिर, झुंझनू, नीमराणा और जयपुर में रहा है | उस पर 30 हज़ार का इनाम भी घोषित था, क्राइम ब्रांच को उसके जयपुर में होने की जैसे ही खबर मिली टीम ने दबिश देकर उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com