ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दुबई भेजने के नाम पर 54 लोगों से एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला टूर ऑपरेटर फरार |

इंदौर : 29/01/2024 :  दुबई भेजने के नाम पर एक टूर ऑपरेटर ने 54 लोगों को 1 करोड़ से अधिक की चपत लगाई और फरर हो गया ऑपरेटर ने उन लोगों को बताया कि दुबई के होटल में तुम लोगों की बुकिंग हो गई है, जब वह लोग दुबई पहुंचे तो पता चला कि होटल के कमरों की बुकिंग कैंसिल हो चुकी है | पीड़ित लोगों ने जैसे-तैसे पैसों का इंतेजाम कर सफर पूरा किया और इंदौर आकर सीधा पुलिस के पास पहुंचे | तिलक नगर में रहने वाले राजीव जैन ने बताया कि मैंने महेंद्र की अमृत टूर एंड ट्रेवल्स से समाज के 166 लोगों को दुबई ले जाने के लिए प्लान लिया था | महेंद्र ने 80 हज़ार रु. प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 1 करोड़ 33 लाख रु. के हिसाब से प्लान दिया | पहला टूर 5 दिसंबर में था, हमने उसे 81 लाख 24 हज़ार रु. का पेमेंट भी कर दिया, लेकिन उसने वीजा नहीं दिया दबाव बनाया तो 19 लाख रु. लौटाए | बचे हुए पैसे वापस मांगे तो नए टूर का झांसा देकर फर्जी वीजा थमा दिया | हमने 9 जनवरी को टूर का प्लान बनाया और 54 लोग यात्रा पर निकले जब हम दुबई में होटल पहुंचे तो पता चला कि 6 जनवरी को ही बुकिंग कैंसिल हो चुकी है | सभी लोग कमरों के लिए परेशान होते रहे, उधार लेकर दूसरे होटल में रुके और परेशान होते हुए वापस इंदौर लौटे तो पता चला कि महेंद्र फरार है उसकी पत्नी ने भी गुमशुदगी दर्ज करवा दी, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जल्द ही गिरफ्तारी संभव है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com