ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
ठेका और आउटसोर्स कर्मचारी श्रम क़ानूनों के लाभ से वंचित |

भोपाल : 29/01/2024 : सरकारी संस्थानों और उपक्रमों में काम करने वाले सफाईकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटाएंट्री ऑपरेटर, चौकीदार, ड्राइवर आदि कर्मचारियों को श्रम विभाग के विभिन्न क़ानूनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है | कई जगहों पर ठेकेदार बिना पंजीयन के ही श्रमिकों को विभागों में भर्ती करवा रहे हैं | ऐसे में कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन और विभाग से वसूले जाने वाले वेतन में बड़ी असमानताएं सामने आ रही है | इसके अलावा कई जगहों पर उच्च कुशल श्रमिकों को अकुशल बताकर भर्ती किया जा रहा है | और इसके बाद भी उन्हें वेतन कम दिया जा रहा है | टेक्नीशियन और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को गार्ड बताकर काम लिया जा रहा है, और वेतन गार्ड के हिसाब का मिल रहा है | इस पूरे मामले की जानकारी सेमी गवर्नमेंट एम्प्लायज फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल वाजपेयी द्वारा प्रमुख सचिव श्रम को दी गई, जिसके बाद उन्होने श्रम आयुक्त मप्र सभी जिलों के कलेक्टर और श्रम विभाग के अधिकारियों को सामने आ रही गड़बड़ियों की जांच और कार्रवाई करने तथा कर्मचारियों को सुविधाएं दिलाने के निर्देश दिए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com