ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जीएमसी में परीक्षा लिए बिना ही हो गईं लैब असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां भर्ती के लिए चलाई गई नोटशीट विदिशा के नाम पर थी |

भोपाल : 30/01/2024 : गांधी मेडिकल कॉलेज ( जीएमसी) में नियुक्तियों को लेकर किए गए घोटाले का पर्दा फ़ाश हो गया है साल 2021 में लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट और अटेंडेंट के 60 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन तो बुलाए गए लेकिन भर्ती नियम को दरकिनार रख लैब असिस्टेंट के 16, टेक्नीशियन के 1 पद पर बिना परीक्षा लिए ही नियुक्तियां कर दी गईं | जबकि नियमानुसार लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों के माध्यम से ही भर्ती होन चाहिए, मेरिट तैयार कर चयनित पदों पर अनुशंसा की जाना और एक साल का परीवीक्षा अवधि के लिए अनुबंध किया जाना और सेवा अवधि का मूल्यांकन, साक्षात्कार व लिखित परीक्षा से ही भर्ती होने का प्रावधान है | जबकि लैब अटेंडेंट पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई | भर्ती के लिए जो नोटशीट चलाई गई वह एबीवी विदिशा के नाम पर थी | इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की गई तो डीएमई डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि हमें सिर्फ दस्तावेज़ों के सत्यापन के लिए नोडल बनाया गया था, इस नोटशीट के बारे में हमें जानकारी नहीं है यह संभवत: गलत नोटशीट निकाली होगी |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com