ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पीसीसी में दो पार्टी पदाधिकारियों के बीच चुनावी हार को लेकर जमकर हुआ विवाद, एक दूसरे पर लगाए आरोप |

भोपाल : 30/01/2024 :  सोमवार दोपहर को पार्टी प्रवक्ता पीसीसी में चुनावी हार को लेकर चर्चा कर रहे थे, चर्चा के दौरान हाल में हुए विधानसभा चुनाव की हार का मुद्दा उठ गया इसी दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगे, और अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रवक्ता शहरयार खान के बीच बहसबाजी शुरू हो गई | बहस के चलते शहरयार खान ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, बसपा से कांग्रेस में आया हुआ बाहरी नेता बताया | शहरयार खान ने अहिरवार पर आरोप लगाया कि उन्होने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को गाली दी, और दोनों पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर झूमाझटकी की दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सी से हमला करने की भी कोशिश की | मौके पर मौजूद पार्टी प्रवक्ताओं पीयूष बबेले और अवनीश बुंदेला ने दोनों को अलग किया | पीसीसी अध्यक्ष को कॉल कर घटना की जानकारी दी | गौरतलब है कि अनुसूचित जाति मोर्चा के पीसीसी में हुए कार्यक्रम को लेकर भी अंदरूनी खींचतान रही है, वहीं बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष रहे अहिरवार विधानसभा चुनाव में कुरवाई से टिकट न मिलने पर पीसीसी में विरोध दर्ज करा चुके हैं | कुरवाई प्रत्याशी रानी अहिरवार का आपत्तीजनक वीडियो भी वायरल हुआ था, तभी से अंदरूनी विवाद बना हुआ है | अनुशासनहीनता करने पर पार्टी ने दोनों पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com