ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ससुराल वालों ने घर जमाई बनाने के लिए दबाव बनाया तो असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या |

भोपाल : 30/01/2024 : बरखेड़ा पठानी में रहने वाले 30 वर्षीय युवक विपिन सिंह असवाल नोएडा की निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर थे | विपिन का सालाना 12 लाख रु. पैकेज था | नौकरी के दौरान उसकी पहचान नोएडा में रहने वाली शिवानी नेगी से हुई और दोनों ने शादी कर ली | विपिन की बुजुर्ग मां भोपाल में रहकर सरकारी विभाग में सर्विस करती हैं | उन्हें पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली है | मां की सेवा करने के लिए विपिन ने नोएडा की कंपनी छोड़ने का नोटिस देकर उसने इंदौर में नौकरी ढूंढ ली थी | वह नोएडा से भोपाल आ गया तभी उसकी पत्नी शिवानी, ससुर, सास सभी ससुराल वाले नोएडा में रहने के लिए दबाव बना रहे थे | वह उसको भोपाल से नोएडा में घर जमाई रखने के लिए प्रताड़ित करते थे, जबकि वह भोपाल में अपनी मां के साथ रहना चाहता था |  ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर विपिन ने पिछले साल 25 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी | उसके पास से मिले सुसाइड नोट में ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया गया था | पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com