ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
शहर के ढाबों पर अवैध रूप से पिलाई जा रही शराब पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश, खुलेआम हो रही शराबखोरी कमीशन लेकर ग्राहक लाते हैं एजेंट |

भोपाल : 30/01/2024 : खजूरी बायपास से पांच किमी की दूरी पर स्थित छावनी पठार पर छोटी-छोटी दुकानों पर खुलेआम देसी-अंग्रेजी शराब बेची जा रही है | इंद्रपुरी, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, कल्पना नगर सहित आसपास के सभी क्षेत्रों के युवा यहां नशाखोरी करने पहुंचते हैं | सरकार ने अहाते तो बंद कर दिए, लेकिन ढाबों पर परोसी जा रही शराब पर रोक नहीं लगा पाई | शहर में चल रहे ढाबों पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है | यहां तय कीमत से अधिक पैसा लेकर शराब बेची जा रही है | शराब संचालकों ने एजेंट रख रखे हैं, जो 10% कमीशन लेकर ग्राहक लाते हैं | ढाबा संचालक खुद भी देसी शराब उपलब्ध कराते हैं, ढाबों के अंदर बैठकर पीने के पूरे इंतेजाम हैं | यदि किसी के पास शराब नहीं है तो उसे यहीं मनचाहे ब्रांड की शराब 70 से 100 रु. अधिक लेकर उपलब्ध कराई जाती है | जानकारी के मुताबिक खजूरी बायपास पर मौजूद चार में से दो ढाबों पर शराब बिक रही थी, बाकी दो पर पीने की उचित व्यवस्था थी | कई लोग यहां खुले में शराब पीते हुए पाए गए, इन ढाबों पर शराब स्टॉक करके भी रखी मिली | इस तरह ढाबों पर खुलेआम शराब मिलना और उसका सेवन कराने पर प्रतिबंध होने के बाद भी खुलेआम हो रही इस शराबखोरी के बारे में पुलिस और आबकारी विभाग लापरवाही बरत रहा है | ढाबों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है आबकारी विभाग के अफसरों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com