ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जमीन घोटाले में सोरेन के घर पर ईडी की छापेमार कार्रवाई में 36 लाख रु. दो कारें और जमीन के ज़रूरी दस्तवेज बरामद सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पत्नी बनेंगी सीएम |

रांची : 31/01/2024 : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में घिरने के बाद दिल्ली स्थित आवास से गायब हो गए ईडी सोमवार सुबह सीएम के दिल्ली स्थित आवास (शांति निकेतन ) पहुंची तो उसके पहुंचने से 7 घंटे पहले ही सोरेन को सूचना मिल गई और वो रविवार देर रात ही घर छोड़कर किसी परिचित के घर चले गए | यहां उन्होने दिल्ली छोड़ने का प्लान बनाया | एक सांसद ने दिल्ली में चार्टर्ड प्लेन बुक कराया इससे सोरेन सोमवार सुबह कोलकाता पहुंचे, कोलकाता पुलिस ने एस्कॉर्ट कर शाम 7 बजे बहरागोड़ा पहुंचाया वहाँ से देर रात सड़क मार्ग से सोरेन रांची आवास पहुंचे, वह मंगलवार सुबह रांची में नज़र आए | उन्होने सीएम हाउस में विधायकों के साथ बैठक की, इसमें पत्नी कल्पना भी उपस्थित थी |  ईडी अब बुधवार दोपहर 1 बजे सोरेन से सीएम हाउस में पूछताछ करने जाएगी | पार्टी तैयारी में है कि अगर सोरेन गिरफ्तार होते हैं तो पत्नी कल्पना को सीएम बनाया जाएगा | वे महागठबंधन के विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र लेकर राजभवन जाएंगी, और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी | सभी विधायक रांची आ गए | हालांकि हेमंत की भाभी सीता सोरेन अभी दिल्ली में ही है, और वह कल्पना को सीएम बनाने के फैसले से सहमत नहीं हैं | ईडी ने जब सोरेन के दिल्ली आवास पर कार्रवाई की तो ईडी को 7 घंटे तलाश के बाद जब सोरेन नहीं मिले तो उनके लापता हने की खबर फ़ैली जांच एजेंसी ने यहाँ 36 लाख रु. नगद, दो महंगी कारें और जमीन से जुड़े कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी बरामद किए हैं | सोरेन की गिरफ्तारी पर कोई हिंसा न फैले इस कारण रांची में 7 हज़ार अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com