ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गैस पीड़ितो को भी अब निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज |

भोपाल : 31/01/2024 : गैस राहत विभाग की तरफ से गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले 18 हज़ार गैस पीड़ितों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भेजे गए थे | एक साल से ये मामला पेंडिंग था, अब इस मामले में एनएचए से अनुमति मिल गई है | जिन गैस पीड़ितों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं वे अब कमला नेहरू, खान शाकिर अली, इन्दिरा गांधी और जेएनएच गैस राहत अस्पतालों में जाकर वहाँ बैठे आयुष्मान मित्र से अपना ई-केवाईसी कराकर कार्ड बनवा सकते हैं | प्रारंभिक तौर पर 18 हज़ार पीड़ितों को गैस राहत विभाग की ओर से फोन करके भी बुलाया जा रहा है | अब गैस पीड़ितों को भी आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में 5 लाख तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी | और अगर 5 लाख तक के इलाज के बाद भी अगर किसी अतिरिक्त रुपयों की ज़रूरत इलाज के लिए पड़ती है तो ऐसे मामले में गैस राहत विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा, और अतिरिक्त फंड दिया जाएगा

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com