ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गैंगरेप पीड़िता की पढ़ाई का खर्च उठाने की ज़िम्मेदारी पूर्व सीएम ने ली थी, उसके बाद भी स्कूल से पिता को भेजा 14 लाख रु. का नोटिस |

मंदसौर : 31/01/2024 : 26 जून 2018 को 7 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था उसके बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता को बेटी बनाया और पीड़िता व उसकी बड़ी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने की ज़िम्मेदारी ली थी | कोर्ट ने आरोपियों को फांसी की सज़ा सुनाई थी, अब उसी बच्ची के पिता को इंदौर के स्कूल ने 14 लाख रु. से अधिक बकाया का नोटिस भेजा है | स्कूल प्रबंधन ने 2018 से 2023 -24 शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई, हॉस्टल खर्च, डीजल, गैस सहित अन्य खर्च शामिल किए हैं | और उसके पिछले साल का रिजल्ट रोक दिया गया, तब सीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा | अब सवाल यह उठता है कि जब सीएम ने बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा लिया था तो फिर स्कूल से नोटिस पिता को क्यों भेजा गया ? | पीड़िता छठी कक्षा में पढ़ती है, जबकि बहन 11वीं की छात्रा है | स्कूल ने इसकी प्रति इंदौर कलेक्टर, जेडी, डीईओ को भी भेजी है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com