ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डिवाइडर तोड़ते हुए फॉर्च्यून ने डॉक्टर की कार में मारी टक्कर, माता-पिता व बच्ची घायल, आरोपी फरार |

भोपाल : 31/01/2024 :  चूनाभट्टी निवासी 34 वर्षीय हरिसिमा सावलानी ताराचंदानी और उनके पति राजेश ताराचंदानी डॉक्टर हैं, हरिसिमा 29 जनवरी को लालघाटी स्थित एक होटल में उनके कज़िन की इंगेजमेंट कार्यक्रम से सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे पिता होतचंद सावलानी, मां रिचा सावलानी और बच्ची के साथ अपनी होंडा सिटी कार से घर लौट रही थीं | कार हरिसिमा चला रही थीं जब कार वीआईपी रोड पर करबला से आगे टर्निंग पॉइंट पर पहुंची तभी रेतघाट की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार फॉर्च्यून डिवाइडर तोड़ते हुए उनकी कार में घुस गई | इससे डॉक्टर की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और फॉर्च्यून भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई फॉर्च्यून चालक टक्कर मारने के बाद तुरंत गाड़ी छोड़कर भाग गया | हादसे में हरिसिमा के मम्मी-पापा घायल हो गए वहीं बच्ची को भी मामूली चोट आई है, उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है | डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने फॉर्च्यून चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com