ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वन्य भूमि पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाले लोगों पर मामला दर्ज |

राजगढ़ : 31/01/2024 : जयपुर-जबलपुर हाईवे के पास अजीतगढ़ और टिटोड़ी गाँव के बीच करीब डेढ़ हेक्टेयर जंगल की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था | सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कब्जा हटाने पहुंची, तब जमीन पर लकड़ी के ठूंठ लगे दिखाई दिए, वनकर्मियों ने इन  ठूंठ को उखाड़ने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया पथराव में कुछ कर्मचारियों को चोट भी आई | वनकर्मियों ने बचाव का प्रयास किया तो कब्जाधारी लाठी और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने आ गए | विवाद बढ़ता देख टीम ने अधिकारी के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी, वनकर्मी की शिकायत पर विभाग की टीम पर हमला करने वाले मोहन उर्फ बंटी गुर्जर, उसके दो भाई राजू गुर्जर और भारत गुर्जर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com