ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएम से लेकर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को एक रात और एक दिन बिताने के लिए उन्हीं गांवों में भेजा जाएगा जहां विधानसभा चुनाव भाजपा हार गई या प्रदर्शन कमजोर रहा हो |

भोपाल : 31/01/2024 : 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा भाजपा का गाँव चलो अभियान के तहत अधिक फोकस मंदिरों और स्थानीय प्रभावशाली लोगों पर होगा, सीएम से लेकर सांसद, विधायक, मंत्रियों को उन्हीं गांवों और शहरों में एक दिन और एक रात गुजारना पड़ेगी जहां भाजपा पार्टी को हार का सामना करना पड़ा या जहां प्रदर्शन कमजोर रहा | पार्टी नेता स्थानीय कार्यकर्ताओं के घर या सार्वजनिक मंदिर परिसरों में जाकर रुकेंगे | स्थानीय प्रभावशाली लोगों, खिलाड़ियों, गायकों, समाजसेवकों से मुलाक़ात करेंगे | जन चौपाल लगाकर समस्याओं और स्थानीय विकास के सुझाव भी लेंगे, ये नेता गाँव में चौपाल लगाकर और प्रभावशाली लोगों से चर्चा कर पार्टी की हार का कारण जानेंगे, अभियान के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने बताया कि 30 जनवरी तक प्रदेश के सभी 60 संगठनात्मक जिलों में अभियान की तैयारी से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन हो गया है | अब 3 मार्च तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को गाँव और शहरी वार्ड बांटे जाएंगे | विधायक और सांसद अपने-अपने चुनाव क्षेत्र के ही किसी कमजोर प्रदर्शन वाले गाँव में जाएंगे | जहां प्रदर्शन बेहतर रहा वहाँ कार्यकर्ताओं को रात बिताने भेजा जाएगा जहां विपक्ष के मुक़ाबले बराबरी की स्थिति है वहाँ का जिम्मा संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा गया है | लेकिन जहां पार्टी की स्थिति कमजोर बनी हुई है वहां जनप्रतिनिधि और कद्दावर नेताओं को भेजा जाएगा | इसके अलावा उन्हें ऐसे दूसरे विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के गांवों में भी भेजा जाएगा जहां उनसे जुड़े जाति वर्ग की बड़ी आबादी है, लेकिन वहां भाजपा कमजोर या विपक्ष के मुक़ाबले बराबरी पर है | गाँव चलो अभियान के लिए पार्टी ने हर गाँव और शहरी वार्डों के रहने वाले केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों की सूची नाम, पते और मोबाइल नंबर के साथ तैयार कराई है | अभियान के दौरान हितग्राही समूहों के बीच चर्चा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा | ऐसे हितग्राहियों को अभियान के दौरान अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाने को कहा जाएगा |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com