ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ज़ोन -14 की विकास अनुमती की फाइलें ज़ोन - 6 के ए ई ले गए दो महीने बाद भी वापस न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी |

भोपाल : 01/02/2024 : खजूरीकलां की कॉलोनियों की विकास अनुमती की फाइलें नगर-निगम के बिल्डिंग परमिशन शाखा के इंजीनियर एनके डेहरिया दो महीने पहले जांच के लिए लेकर गए थे | यह फाइलें ज़ोन-14 में आती हैं, जबकि एनके डेहरिया ज़ोन-6 के एई हैं | ज़ोन 14 के एई लालजी सिंह चौहान हैं | डेहरिया दो महीने से फाइलें अपने पास रखे हुए हैं मांगने पर भी वापस नहीं कर रहे | उनसे पूछा गया कि फाइलें क्यों लीं, और लौटाई क्यों नहीं ? साथ ही फाइलें तुरंत लौटाने के भी निर्देश दिए थे, लेकिन पत्र जारी होने के 11 दिन बाद भी डेहरिया ने फाइले नहीं लौटाई | प्रभारी पद को हथियाने की चाहत में इन फाइलों की छीनाझपटी यहां 3 महीने से चल रही है | डेहरिया को वैध कॉलोनी प्रकोष्ठ के कोर्ट में लंबित मामलों व दूसरी शिकायतों के निराकरण का प्रभारी बनाया है वे पूरी सेल के प्रभारी नहीं हैं | वहीं एनके डेहरिया का कहना है कि वह पूरे सेल के प्रभारी हैं, कोई भी फाइल जांच के लिए बुला सकते हैं | फाइलों की लिखित शिकायत है, जांच के लिए बुलाई थीं एक-दो दिन में जांच करके लौटा दूंगा | वहीं बिल्डिंग परमिशन के अधिकारियों का कहना है कि जिस ज़ोन की फाइलें हैं,  डेहरिया जब उस ज़ोन के प्रभारी हैं ही नहीं तो ऐसे में डेहरिया को इस ज़ोन की फाइलों से कोई लेनादेना नहीं होना चाहिए | अगर शिकायतें हैं भी तो मामले की जांच करके फाइलें लौटा देनी चाहिए, फाइलें अपने पास रोककर रखना गलत है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com