ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
परिवार को बंधक बनाकर आधी रात को टपरे में घुसकर तीन बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोरी से किया गैंगरेप |

ग्वालियर : 01/02/2024 :  भंवरपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बदमाशों ने मजदूर परिवार को बंधक बनाकर उसकी 15 वर्षीय बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार | घटना 30 जनवरी की रात 3 बजे की है, जब तीन बदमाश उसके टपरे में घुस आए और माता -पिता व भाई बहनों को बाहर कट्टे के निशाने पर बंधक बनाया और तीनों बदमाशों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया | परिजन बच्ची को छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन दरिंदों के दिल नहीं पसीजे | जब माता -पिता ने विरोध किया तो उन्हें बदमाशों ने डंडों से पीटा बोले चुपचाप खड़े रहो वरना गोली मार देंगे | बच्ची टपरे के अंदर चीख रही थी, बच्चे रो रहे थे पर वह नहीं माने और बारी बारी से बेटी को अपना शिकार बनाया | चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तो बदमाशों ने उन्हें भी कट्टा दिखाते हुए पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी, और वारदात करने के बाद फरार हो गए | परिवार इतनी दहशत में है कि बाहर भी नहीं निकल रहा पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है | बदमाशों की तलाश जारी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com