ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बेटी का गला रेतकर मरा समझकर झाड़ियों में फेंकने वाले पिता ने दो साल पहले उसकी मां की भी इसी जगह हत्या की थी |

भोपाल : 01/02/2024 :( नुजहत सुल्तान) सोमवार रात कोहेफिज़ा के सैफिया कॉलेज स्थित मिलन शादी हॉल के पास जिस पिता ने अपनी 8 साल की बेटी प्रीति का गला चाकू से रेतकर उसे मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंका था वह उसका सौतेला पिता था | उसने पूछताछ में बताया कि आज से ठीक दो साल पहले उसने अपनी पत्नी की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी | उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था | बच्ची मां के बारे में बार-बार पूछती जिससे उसे परेशानी होती थी | इसलिए उसने बेटी की हत्या के लिए भी उसी दिन, समय और जगह को चुना जहां पत्नी को मारा था | लेकिन बच्ची पर चाकू से दो वार करने के बाद भी वह बच गई और हिम्मत करके सड़क किनारे तक पहुंची जहां से राहगीरों ने उसे पुलिस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया | इसके बाद आरोपी पिता लोधी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया | पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कबूल लिया | प्रीति ने बताया कि तेज़ सिंह लोधी उसका सौतेला पिता है, हत्या से पहले उसने प्रीति से कहा कि जैसे तेरी मां को खत्म किया है ऐसे ही तुझे भी ऊपर पहुंचा दूंगा | पुलिस ने जांच में पाया कि प्रीति के पिता का निधन हो चुका है, उसकी मां संगीता उर्फ अनीता ग्राम एठापल्ली, संबलपुर ओडिशा की रहने वाली थी | उसने तेज़ सिंह से दूसरी शादी की थी |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com