ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मां के निधन के बाद पिता ने दोनों बच्चों कों नाना-नानी के घर छोड़ा गुज़ारा भत्ता भी नहीं देता नाना नानी मजदूरी कर बच्चों की कर रही परवरिश |

रायसेन : 01/02/2024 : बुधवार को बाल आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए दो मासूमों ने अपना दर्द बयान किया तो आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की आंखें नम हो गई | 7 साल की बच्ची और 5 साल के उसके भाई ने बताया कि सर 3 साल पहले हादसे में मैंने अपनी मां को खो दिया पिता लोकमसिंह हमें नाना-नानी के पास  छोड़कर चले गए | तब से हमारी परवरिश और पढ़ाई का जिम्मा नाना नानी ही उठा रहे हैं, पिता कुछ भी खर्चा नहीं देते इसलिए हमारी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है | नाना नानी ने बताया कि मेरी बेटी की मौत के बाद दामाद बच्चों को मेरे पास छोड़कर चला गया हम खेतों में मेहनत मजदूरी करके बच्चों की परवरिश कर रहे हैं | पिता कोई सहयोग नहीं करता | इस मामले में बच्चों के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए, पुलिस ने बच्चों के पिता लोकमसिंह निवासी मोरझेरी के खिलाफ किशोर न्याय की धारा 75 में प्रकरण दर्ज कर लिया है | आयोग के निर्देश पर बच्चों के पिता की जल्द गिरफ्तारी होगी | इस धारा में 3 साल की सज़ा और एक लाख रु. के जुर्माने का प्रावधान है | इसी तरह वास्तविक माता-पिता अपनों बच्चों का परित्याग करते हैं, और उनकी परवरिश में लापरवाही बरतते हैं तो उनके लिए भी 5 साल तक की सज़ा और 5 लाख रु. जुर्माने का प्रावधान है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com