ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मेट्रो रेल डिपो के अंदर जा रहे एक डंपर से तेज़ रफ्तार बाइक टकरा गई, बाइक सवार युवक की मौत |

भोपाल : 01/02/2024 : विदिशा निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र यादव करोंद के एक निजी अस्पताल में सुपरवाइज़र के पद पर था, वह करोंद इलाक़े में ही रहता था | उसने मंगलवार को अपने दोस्त बंटी की बाइक मामा के घर जाने के लिए मांगी थी | बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह बाइक से जिंसी की तरफ से सुभाष नगर अंडर ब्रिज की तरफ जा रहा था तभी मेट्रो रेल डिपो में एक डंपर अंदर जा रहा था | जितेंद्र की बाइक डंपर के पिछले पहिये में आ गई बाइक और जितेंद्र कुछ दूर तक पहिये में फंसकर घिसट गए | इस दौरान डंपर का पहिया जितेंद्र और बाइक के ऊपर से गुज़रा और जितेंद्र को पहिये से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया | अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | बाइक भी चकनाचूर हो गई | पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com