ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मंडीदीप की कंपनी में भीषण आग से फ़ैली दहशत, दमकलों की 7 घंटे की मशक्कत भी आग बुझाने में असफल |

भोपाल : 01/02/2024 : मंडीदीप के औद्दोगिक क्षेत्र में सैनेटरी आइटम और नैपकिंस बनाने वाली कंपेनियन हेल्थ केयर एंड हाइजीन कंपनी में बुधवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई | आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही थी, पास ही घनी बस्ती है जहां के रहवासी आग भभकने से दहशत में आ गए और हड़कंप मच गया गनीमत रही कि आग ने किसी को अपनी चपेट में नहीं लिया कोई जनहानि नहीं हुई | कंपनी के संचालक नीरज सिंघल ने बताया कि आग में सैनेटरी पेड बनाने का कच्चा और तैयार माल, कीमती मशीनें और बिल्डिंग बुरी तरह जलकर खाक हो गए हैं | ओपन एरिया में डस्ट कलेक्टर भी लगा रखा है, संभावना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी | आग पर काबू पाने के लिए नपा और अन्य दमकलें पहुंची, दमकल कर्मियों को करीब 7 घंटे का समय लगा लेकिन इसके बाद भी आग को पूरी तरह बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए | नपा के दमकलकर्मी राममोहन रघुवंशी ने बताया कि आगजनी की घटना काफी भीषण थी, आग पर काबू पाने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक मशक्कत कर 10 लाख लीटर पानी खर्च किया गया | देर शाम तक भी तीन दमकलें सुलगती आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही थीं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com